Friday, February 12, 2021

मोक्ष

मोक्ष।
केवल एक 2 अक्षर का शब्द, लेकिन गहराइयों में जायेगे तो मालूम चलेगा कि  ये केवल शब्द नही जीवन का रहस्य है ।
मोक्ष में मो का मतलब  मोह और क्ष का छय है ।मतलब मोह का अगर छय हो  जाए तो मोक्ष मिलने से आप को कोई नही  रोक सकता।
अगर हम और आप सामाजिक जीवन मे है तो मोक्ष को पाना इतना आसान नही होगा ,लेकिन असंभव भी नही  ,बस धीरे धीरे कोशिस कर के ही हम मंजिल तक पहुच सकते है।
और अन्ततः हमारे जीवन का यही तो उदेश्य ही है तो ज्यादा क्यों सोचना ।
कोशिस कीजिये सफलता तो आप के  हाथ लगेगी ही ।
मैं भी कोशिस कर रहा हु ।
राम  राम

Monday, February 8, 2021

खुशी

 खुशी,दो अक्षर का शब्द ,लेकिन बहुत बड़ी। सोचिए तो परमात्मा को पाने का मार्ग ,नही तो केवल भ्रम।

खुशी में खु का मतलब खुद और शी का मतलब  शीशा ,मतलब खुद को शीशे में देखना ,अपने आप में परमात्मा को देखना। 

किसी के लिए खुशी का मतलब पैसा ,किसी के लिए नाम ,सम्मान ,किसी के लिए रिश्ते ,किसी के लिए   ईश्वर ,अलग अलग रूपो में अलग अलग मायने ,लेकिन सब चाहते तो खुशी ही है,लेकिन मिलेगा कैसे ,अधिकतर लोग केवल सोचते ही रहते है।

लेकिन आज कल का परिवेश ,रहन सहन हमे खुश रहने नही देता । हम अपने ही भाग दौड़ भरे जिंदगी  में इतने व्यस्त है कि हम खुद सोच ही नही पाते कि  क्या जिंदगी में खुशी नाम की कोई चीज है या बस यूं ही जिंदगी है।

हम जिनता  ज्यादा  इधर उधर के बारे में सोच सोच के दिमाग खराब करेंगे ,उतना ही दिमाग भृमित रहेगा और हम उतना ही ज्यादा खुशियों से कट जायेगे।

लेकिन बहुत सारे लोग ये जरूर पुछगे की कर्तव्यों  का निर्वहन करते करते खुश कैसे रहे । लेकिन यही बोलना चाहूंगा कि कोशिश तो कीजिये खुश रहने का ,बूंद बूंद कर कर ही तो घड़ा भरता है । 

धन्यवाद।



Sunday, February 7, 2021

जीवन

 जीवन क्या है ,क्या हम जैसा  जीवन के बारे में सोचते है वैसे ही क्या सभी सोचते है ।उत्तर शायद न हो ।

लेकिन जीवन में जितनी  शांति की जरूरत है उतनी ही हकचल कि भी जरूरत है ,क्यों कि बिना  पूरक के दुनिया मे कुछ भी नही ,और शायद अस्तित्व भी नही है ।

जीवन शब्द जितना सरल है उतना ही कठिन भी है  ,इसलिए जब भी हमारे जीवन मे कुछ कठिनाई आये तो समझ लीजिए कि उसके बाद  अच्छे दिन आने वाले है।

उतार चढ़ाव तो जीवन का एक अभिन्न हिस्सा है ,इसको जीना ही तो एक कला है ,जो जी लिया समझिए वो सब कुछ पा लिया।

इसलिए बिना ज्यादा सोचे बस उस तरीके के जिंदगी को जीने की कोशिश कीजिये जिससे कि आप के जिंदगी में  हमेशा खुशिया आये । 

बाकी की बाते अब कल करते है 

शुभ रात्रि