Friday, February 12, 2021
मोक्ष
Monday, February 8, 2021
खुशी
खुशी,दो अक्षर का शब्द ,लेकिन बहुत बड़ी। सोचिए तो परमात्मा को पाने का मार्ग ,नही तो केवल भ्रम।
खुशी में खु का मतलब खुद और शी का मतलब शीशा ,मतलब खुद को शीशे में देखना ,अपने आप में परमात्मा को देखना।
किसी के लिए खुशी का मतलब पैसा ,किसी के लिए नाम ,सम्मान ,किसी के लिए रिश्ते ,किसी के लिए ईश्वर ,अलग अलग रूपो में अलग अलग मायने ,लेकिन सब चाहते तो खुशी ही है,लेकिन मिलेगा कैसे ,अधिकतर लोग केवल सोचते ही रहते है।
लेकिन आज कल का परिवेश ,रहन सहन हमे खुश रहने नही देता । हम अपने ही भाग दौड़ भरे जिंदगी में इतने व्यस्त है कि हम खुद सोच ही नही पाते कि क्या जिंदगी में खुशी नाम की कोई चीज है या बस यूं ही जिंदगी है।
लेकिन बहुत सारे लोग ये जरूर पुछगे की कर्तव्यों का निर्वहन करते करते खुश कैसे रहे । लेकिन यही बोलना चाहूंगा कि कोशिश तो कीजिये खुश रहने का ,बूंद बूंद कर कर ही तो घड़ा भरता है ।
धन्यवाद।
Sunday, February 7, 2021
जीवन
जीवन क्या है ,क्या हम जैसा जीवन के बारे में सोचते है वैसे ही क्या सभी सोचते है ।उत्तर शायद न हो ।
लेकिन जीवन में जितनी शांति की जरूरत है उतनी ही हकचल कि भी जरूरत है ,क्यों कि बिना पूरक के दुनिया मे कुछ भी नही ,और शायद अस्तित्व भी नही है ।
जीवन शब्द जितना सरल है उतना ही कठिन भी है ,इसलिए जब भी हमारे जीवन मे कुछ कठिनाई आये तो समझ लीजिए कि उसके बाद अच्छे दिन आने वाले है।
उतार चढ़ाव तो जीवन का एक अभिन्न हिस्सा है ,इसको जीना ही तो एक कला है ,जो जी लिया समझिए वो सब कुछ पा लिया।
इसलिए बिना ज्यादा सोचे बस उस तरीके के जिंदगी को जीने की कोशिश कीजिये जिससे कि आप के जिंदगी में हमेशा खुशिया आये ।
बाकी की बाते अब कल करते है
शुभ रात्रि